Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

पाक से तनाव के बीच राजस्थान क्रिकेट अकादमी का बड़ा फैसला, पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाईं

Jaipur: राजस्थान क्रिकेट अकादमी ने सोमवार को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दीं। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित देश के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।