Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

विपक्ष के जिम्मेदार नेता की भूमिका निभाएं राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में दिए गए बयानों को लेकर सदन में हंगामा मचा हुआ है.बीजेपी नेता राहुल पर हमलावर हैं. इसी सिलसिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. जी किशन रेड्डी ने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने इस मंच का इस्तेमाल एक जिम्मेदार नेता की भूमिका निभाने के बजाय नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए किया. उन्हें शब्दों का चयन ठीक से करना चाहिए.