Breaking News

आतंकवादी संगठन का खुलकर सहयोग ले रहे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी का हमला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेरठ के गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के आयोजित किए महिला सम्मेलन में पहुंची, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन से लेकर अमेठी की सीट तक के सभी मुद्दों पर उन्होंने खूब तंज कसा है.