Breaking News

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया, शुरू की आगे की जांच     |   निठारी कांड में बरी होने के बाद हरिद्वार में रहने लगा था सुरेंद्र कोली, बेचता था चाय     |   निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में चाय की दुकान में लगाई फांसी     |   FSSAI की बच्चों के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स को लेकर नेस्ले इंडिया पर कानूनी कार्रवाई     |   तेजस को मिला उड़ान का फाइनल क्लियरेंस, HAL ने दिया अप्रूवल     |  

Radha Ashtami 2026: बरसाना में 25 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी, 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

ब्रज के प्रमुख पर्व श्री राधा अष्टमी को लेकर बरसाना में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 19 सितंबर को श्री लाडली जी मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

vgrrf

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए बरसाना मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 38 पुलिस उपाधीक्षक, 75 निरीक्षक, 320 उप निरीक्षक, 68 महिला उप निरीक्षक, पीएसी की 2 कंपनियां और पीएसी फ्लड की 2 प्लाटून शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 155 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 2 खोया-पाया केंद्र और 6 वॉच टावर भी बनाए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यूपी रोडवेज की ओर से 160 विशेष बसें चलाई जाएंगी, जबकि 40 बसों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक बस में दो-दो चालक तैनात रहेंगे। इसके अलावा बरसाना में अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया गया है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए 38 होल्डिंग एरिया, 50 पार्किंग स्थल, 88 बैरियर, 14 बैरिकेडिंग और 7 स्थानों पर जूता घर की व्यवस्था की गई है।

मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए बाइक एंबुलेंस, अन्य एंबुलेंस और एंटी-वेनम दवाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने मेले को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने का लक्ष्य तय किया है। भंडारा संचालकों को नियमित कूड़ा उठाने और कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

vgr

मेले को लेकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल की प्लास्टिक रैपिंग का काम किया गया है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से फसाड लाइटिंग, वॉल पेंटिंग और कपड़ों की सजावट के जरिए बरसाना को भव्य रूप दिया गया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित दर्शन कराना है। बाहरी श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय निवासियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को श्री राधारानी के दर्शन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष पास जारी किए गए हैं।