Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

RSS और बालासाहेब ठाकरे ने भी आपातकाल का समर्थन किया था

केंद्र सरकार ने आपातकाल की बरसी पर हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का फैसला किया, जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दलों ने इस फैसले की कड़ी निंदा है. शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा ऐसा लगता है बीजेपी के पास कोई काम नहीं है. आपातकाल के 50 साल हो गए हैं, लोग उसे भूल चुके हैं, लेकिन कुछ लोग उसकी आड़ में देश में आज अराजकता फैला रहे हैं.