Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

RCB को नहीं थी विक्ट्री परेड की अनुमति, स्टेडियम में फ्री एंट्री का भी किया ऐलान, बेंगलुरू भगदड़ पर बड़ा खुलासा

Karnataka: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के पीछे की वजह विक्ट्री परेड, फ्री पास, अत्यधिक भीड़ और स्टेडियम में सीमित सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति को कुछ प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती अफरा-तफरी बाद में भगदड़ में बदल गई, जब वे लोग जिनके बास टिकट नहीं थे वे वैध टिकट वालों के साथ परिसर में घुसने की कोशिश करने लगे। स्टेडियम में प्रवेश पाने के लिए लोग गेटों पर चढ़ गए और जिसकी वजह से कुछ लोग जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि स्टेडियम के पास भगदड़ के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर युवा थे, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से कई छात्र भी थे।बेंगलुरू यातायात पुलिस ने बुधवार को सुबह 11:56 बजे घोषणा की थी कि विक्ट्री परेड नहीं होगी, बल्कि स्टेडियम में केवल सम्मान समारोह होगा। हालांकि, दोपहर 3.14 बजे आरसीबी टीम के प्रबंधन ने घोषणा की कि वे शाम पांच बजे विक्ट्री परेड निकालेंगे। इससे प्रशंसकों में असमंजस की स्थिति बन गई कि परेड निकाली जाएगी या नहीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि कोई विक्ट्री परेड नहीं निकाली जाएगी और केवल टिकट धारकों को ही स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति होगी, फिर भी बड़ी संख्या में प्रशंसक स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए और उनमें से कई लोग प्रवेश पाने के लिए गेट भी फांद गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वैध टिकट वाले लोगों को जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी गई, लेकिन कई लोगों ने उन लोगों के साथ घुसने की कोशिश की जिनके पास मुफ्त पास और टिकट थे। प्रवेश पाने के प्रयास में उनमें से कुछ ने एक-दूसरे को धक्का देना भी शुरू कर दिया।"

पुलिस के अनुसार, लगभग 50,000 लोग एक किलोमीटर के दायरे में थे और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कुछ विजुअल में  पुलिसकर्मियों को प्रशंसकों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाते भी देखा गया। इसके तुरंत बाद, बेंगलुरु मेट्रो ने भी घोषणा की कि भारी भीड़ की वजह से कब्बन पार्क और डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।