Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

राजनीतिक पोस्टर' लगाना पड़ा भारी! दो 'अंग्रेजों' को मिला भारत छोड़ने का फरमान

राजस्थान पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पुष्कर कस्बे में सार्वजनिक जगहों पर राजनैतिक पोस्टर लगाने के आरोप में दो ब्रिटिश नागरिकों को ‘‘भारत छोड़ो’’ नोटिस जारी किया। 21 जनवरी को शहर भर में कई जगहों पर इजराइल-फलस्तीन संघर्ष से संबंधित पोस्टर दिखने की रिपोर्ट मिलने के बाद इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन कथित पोस्टर्स पर ‘फलस्तीन को आजाद करो, इजराइल का बहिष्कार करो’ जैसे संदेश लिखे थे।

सीआईडी की टीम ने मामले की जांच की और इस गतिविधि में दो विदेशी पर्यटकों के शामिल होने का पता चला। पुलिस ने बताया कि दोनों पर्यटक वीजा पर भारत आए हैं। सीआईडी ने पाया कि उनका कृत्य वीजा की उन शर्तों का उल्लंघन है, जो राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाती हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) राजेश मीणा ने कहा कि भारत में रहते हुए दूसरे देशों के प्रति अनादर दिखाने वाली गतिविधियों में शामिल होना वीजा नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ये नोटिस आव्रजन और विदेशी नागरिक कानून 2025 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं, जिसमें दोनों को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। पुष्कर में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं जिनमें इजराइल के भी कई लोग शामिल हैं। उक्त पोस्टर के संबंध में पर्यटकों से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी। सीआईडी के दखल के बाद सार्वजनिक स्थानों से इन पोस्टर को हटा दिया गया। पुलिस ने उन इलाकों में जांच की जहां अक्सर विदेशी पर्यटक आते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और तो ऐसे पोस्टर नहीं लगे।