Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पंजाब: पटियाला-संगरूर बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार

पटियाला-संगरूर बाईपास पर पुलिस और दो शूटरों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलीं। शूटरों के पास से दो पिस्तौल और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड है और उनके खिलाफ जबरन वसूली, डकैती और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। घायल आरोपियों को मेडिकल इलाज के लिए पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच जारी है।