Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

Punjab: जालंधर में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, सीएम मान बोले- चाहे कोई भी हो भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में शुक्रवार को जालंधर से एएपी विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सत्तारूढ़ विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापेमारी की। 

54 साल के अरोड़ा सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी जालंधर में कुछ अधिकारियों के जरिए निर्दोष लोगों को कथित तौर पर झूठे नोटिस भेजने से संबंधित है, जिसमें अरोड़ा की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।

राज्य सरकार ने हाल ही में अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद विधायक ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है। इससे पहले, अरोड़ा के सुरक्षा कवर में कथित तौर पर 14 बंदूकधारी थे। 

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "हमने 2022 में जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी संभाली है। हमने गारंटी दी है कि हम भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वो शख्स कोई भी हो। चाहे वो शख्स किसी भी राजनीतिक दल का हो या कोई भी अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आज फिर जनता को पता चल गया है कि आप को नहीं दिखता कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, चाहे वह व्यक्ति हमारा ही क्यों न हो (एएपी विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए)।ये किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है। ये आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।"