Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

पंजाब: गुरदासपुर में नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत! शरीर पर मिले गोली के निशान

पंजाब में गुरदासपुर जिले के अडियां में रविवार को दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है। गुरदासपुर में दोरंगला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी थे, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे। जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें दावा किया गया है कि विवाद के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मार दी, तो थाना प्रभारी ने कहा कि जांच अभी जारी है।