Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

पुडुचेरी: बीजेपी विधायक जॉन कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी विधायक ए. जॉन कुमार ने पुडुचेरी में एआईएनआरसी-बीजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वो प्रादेशिक विधानसभा में कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजनिवास में आयोजित एक समारोह में उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने तमिल भाषा में कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके विभाग का निर्धारण समय आने पर ही होगा।

पुडुचेरी के मुख्य सचिव शरत चौहान ने इससे पहले गृह मंत्रालय द्वारा 11 जुलाई को जारी अधिसूचना पढ़कर सुनाई, जिसमें जॉन कुमार को पुडुचेरी का मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। कुमार के शामिल होने के साथ ही रंगासामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सदस्यों की संख्या छह हो गई।

कुमार को 27 जून को आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री ए के साई जे सरवनन के इस्तीफे के बाद हुई रिक्ति को भरने के लिए नियुक्त किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, गृह मंत्री ए. नमस्सिवयम, मंत्री, एआईएनआरसी और बीजेपी के विधायक और भाजपा पार्टी प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा मौजूद थे।