Breaking News

राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज     |   चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई पर जताई चिंता, 'दोनों देशों से संयम बरतने कहा'     |   नेपाल में चुनाव से पहले 2 मार्च की आधी रात से भारत-नेपाल बॉर्डर बंद रहेगा     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस महासचिव निगम भंडारी को 24 मार्च तक अंतरिम जमानत     |   हरियाणा: कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में कोर्ट ने 57 लोगों को बरी किया     |  

UGC कानून के विरोध में जोधपुर में प्रेस वार्ता, 1 फरवरी को भारत बंद का आह्वान

UGC कानून के विरोध में जोधपुर स्थित आरटीडीसी होटल घूमर में आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि अगर यह काला कानून वापस नहीं लिया गया तो आगामी 1 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया जाएगा।

वक्ताओं ने बताया कि इस आंदोलन को लेकर व्यापारिक संगठनों से बातचीत हो चुकी है और उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही 36 कौमों के लोग इस आंदोलन से जुड़कर इसे सफल बनाएंगे। 

शिक्षक नेता शंभू सिंह मेड़तिया ने कहा कि यदि युवा वर्ग को आंदोलन के दौरान हिंसात्मक रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया गया, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार और कानून व्यवस्था की होगी।