Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति दया और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इसके साथ ही मुर्मू ने देशवासियों से अपील की कि इस पवित्र मौके पर हम सब मिलकर समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए चारों ओर भाईचारा व दयालुता बढ़ने की आशा जताई। देश में शनिवार को ईद मनाई जा रही है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। यह दिन चारों ओर भाईचारे व दयालुता को और बढ़ाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!’’