राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन गया है जिसने तीन बार टी20 विश्व कप जीता है और लगातार दो खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए टीम के हर खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ की सामूहिक मेहनत की सराहना की। राष्ट्रपति ने इस जीत को भारतीय युवाओं की समृद्ध प्रतिभा का प्रमाण बताते हुए भविष्य में भी टीम के निरंतर गौरव हासिल करने की कामना की है।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.