Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

प्रभास की ‘Spirit’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर साफ किया है कि फिल्म अपनी तय समयसीमा के अनुसार ही आगे बढ़ रही है और 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रेस रिलीज के मुताबिक, बड़े स्तर पर बन रही यह फिल्म प्लान के अनुसार प्रगति कर रही है और आने वाले समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है।

फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को एक बार फिर साथ लाता है, जो इससे पहले ‘एनिमल’ की सफलता के बाद चर्चा में रहे। ‘स्पिरिट’ में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और नई अदाकारा ऐश्वर्या देसाई भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पैन-वर्ल्ड एंटरटेनर होगी, जिसे 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले फरवरी में फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें विवेक ओबेरॉय एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आए। पोस्टर में वह काले चोगे और सनग्लासेस में तलवार पकड़े हुए दिखाई दिए, जो उनके किरदार को रहस्यमय और प्रभावशाली बनाता है। फिल्म की कहानी, एडिटिंग और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। वहीं, इसे भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने प्रोड्यूस किया है।‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी।