Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

मैक्सटर्न को पीटने के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीतने वाले एल्विश यादव का जैसे कॉन्ट्रोवर्सी के साथ चोली-दामन का साथ रहा है. एल्विश ने अपने करियर में सोशल मीडिया के जरिए खूब नाम कमाया है. लेकिन इसी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज भी आए दिन सामने आ जाते हैं जिसमें एल्विश यादव किसी ना किसी के साथ बहस कर रहे होते हैं या फिर मारपीट.

हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे अपनी गैंग के साथ यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से वे मामले में अपनी सफाई भी दे चुके हैं. लेकिन लगता है कि एल्विश की सफाई से पुलिस संतुष्ट नहीं है. तभी तो पुलिस ने एक बार फिर से एल्विश को इंक्वायरी के लिए बुलाया है.