Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

बाजपुर में नशीले कैप्सूल की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 1688 कैप्सूल बरामद

बाजपुर कोतवाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1688 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। सूचना के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले कैप्सूल की तस्करी के इरादे से बाजपुर क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान और ड्रग इंस्पेक्टर शुभम की टीम ने बेरिया रोड स्थित गडरी पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिराज हुसैन के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह उत्तर प्रदेश से नशीले कैप्सूल लाकर बाजपुर के मेडिकल स्टोरों पर बेचने का काम करता था। सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।