Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

रोहिणी के मॉल की छत से कूदने की कोशिश कर रही 20 साल की युवती को पुलिस ने बचाया

दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार रात एक 20 साल की युवती ने मॉल की छत से कथित तौर पर कूदने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। यह घटना रविवार रात करीब 8:55 बजे अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यूनिटी वन मॉल में हुई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, मॉल के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 9:15 बजे संयुक्त प्रयास के बाद युवती को छत से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।