Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

लुक्सर मर्डर केस में पुलिस एक्शन: फरार बदमाश मोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है. उसकी ईकोटेक-1 थाना पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली भी लगी, जिससे वो घायल हुआ है. पुलिस ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

दरअसल, मंगलवार को दिन में लुक्सर गांव में घर के बाहर ही नितिन नागर नाम के युवक पर गोलियां बरसाकर और चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी गई थी. ये वारदात उस वक्त हुई जब नितिन पेशी के लिए घर से बाहर निकला था. वो गली में खड़ी गाड़ी निकालने जा ही रहा था कि तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया. उसे ना केवल गोली मारी गई, बल्कि उसका गला भी काट डाला.

पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. सचिन जीते और मोनू ने पूरी योजना बनाकर नितिन नागर की हत्या की. इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भारी रोष दिखाया. मृतक की पत्नी श्वेता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. इस हत्या के खुलासे के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने चार टीमों का गठन किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मोनू इस हत्याकांड को अंजाम देकर कहीं बाहर भागने की फिराक में था. सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात्रि में विशेष चैकिंग अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जब जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान पैर में गोली लगने से मोनू निवासी ग्राम लुक्सर घायल हो गया. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन नागर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोनू से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.