Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भिवंडी में एलपीजी कालाबाजारी पर पुलिस का शिकंजा, 330 सिलेंडर जब्त

महाराष्ट्र के भिवंडी में एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस ने 330 सिलेंडर जब्त किए। पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक निजी परिसर से छापेमारी में 84 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जिसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी के बीच ये कार्रवाई की गई है।