Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

पीयूष मिश्रा का बल्लीमारान बैंड 9 नवंबर से भारत दौरे पर आएगा

सिंगर-एक्टर पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में म्यूजिक बैंड बल्लीमारान नौ नवंबर से कोलकाता में चार महीने के दौरे पर पहुंचेगा, ग्रुप ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। म्यूजिक बैंड के कंसर्ट्स का आयोजन अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, पुणे, ठाणे, रायपुर और हैदराबाद सहित 15 शहरों में होगा।

इसे तम्बू एंटरटेनमेंट की तरफ से क्यूरेट और थिंकिंग हैट्स साथ साझा रूप से निर्मित किया है। "उड़नखटोला" टूर के आखिर में, पीयूष मिश्रा इसी नाम से अपना पहला एल्बम भी लॉन्च करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीयूष मिश्रा ने कहा कि ये बैंड नए गाने कंपोज करने के दौरान एक परिवार की तरह काम करता है।

उन्होंने कहा कि लोग उन्हें 62 साल की उम्र में अगर रॉकस्टार समझते हैं तो इस तरह मशहूर होना कोई आम बात नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझ जैसे 62 साल के शख़्स को लोग रॉकस्टार बुलाते हैं, लेकिन अगर मैं ईमानदारी के साथ कहूं तो मैं केवल काम और क्रिएटिव चीजे करना चाहता हूं।

एनएसडी के पूर्व छात्र पीयूष मिश्रा अपने गीतों के जरिए सामाजिक जागरुकता लाने के लिए जाने जाते हैं। जिनमें "गुलाल" में "आरंभ" और "दुनिया", "गैंग्स ऑफ वासेपुर" में "इक बगल", "घर" और कोक स्टूडियो में "हुस्ना" जैसे गीत शामिल हैं।

बल्लीमारान बैंड को 2016 में शुरू किया गया था इसमें गिटार पर निशांत अग्रवाल, परकशन पर वरुण गुप्ता, बेस गिटार पर योहान सैमुअल पिसुरलेंकर, ड्रम पर श्रेयस अय्यर, कीबोर्ड पर नताशा पिंटो, बांसुरी पर हर्षित शंकर और सैक्सोफोन और शहनाई पर नास्त्य सरस्वती हैं।

मिश्रा ने कहा कि इसमें पांच नए गाने होंगे जो पिछले एक साल में बनाए गए हैं। तम्बू एंटरटेनमेंट के सीईओ राहुल गांधी ने कहा कि बल्लीमारान के पीछे उनका विचार हमेशा दर्शकों को कुछ नया और अनोखा अनुभव कराने का रहा है।

दो मार्च को कानपुर में कंसर्ट के समापन के बाद, "उड़नखटोला" का टूर इंटरनेशनल टूर पर अमेरिका, कनाडा और यूके पर निकलेगा। फिलहाल अभी दौरे की तारीखों का खुलासा नहीं किया गया है।