Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती, लोगों ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। करीब दो साल में दरों में ये पहला संशोधन है। दिल्लीवासियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में दो रुपये कम होने से राहत मिली है। 

रोज सफर करने वाले संजय का कहना कि नौकरीपेशा लोगों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि कीमतों में कटौती सिर्फ दो रुपये है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कम से कम पांच-छह रुपये कम करती है तो थोड़ा आसान होता। 

राजस्थान में सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो फीसदी की कटौती की घोषणा के बाद कीमतें चार रुपये कम हो गई हैं। राजस्थान के लोगों का कहना कि राहत है लेकिन इसे और कम किया जाना चाहिए क्योंकि दिल्ली में ये करीब 95 रुपये है। 

उनका ये भी कहना है कि ये 104 रुपये है, कल जयपुर में ये 108 रुपये था। इसलिए राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें में ज्यादा हैं और ये 80 रुपये के आसपास आना चाहिए। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर घटी कीमतें 15 मार्च, शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी। इससे राज्य सरकार पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

गुरुवार शाम ऑयल मिनिस्ट्री की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया गया। शुक्रवार से मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।