Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पुंछ के लोगों ने पीएम मोदी से की POK वापस लेने की मांग, गोलीबारी में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Jammu and Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ के लोग चाहते हैं कि केंद्र पाकिस्तान की गोलाबारी में हुई मारे गए स्थानीय लोगों की मौतों का का बदला ले और पीओके को भी भारत में मिलाए।

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी के बाद पुंछ में कई लोगों की मौत हो गई है। पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि उन्हें पुंछ में मारे गए लोगों का बदला लेना चाहिए और पीएम मोदी को पीओके वापस लेना चाहिए।"

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए भारतीय सेना और सरकार को अपना अटूट समर्थन दिया है। वे अब पाकिस्तान की आक्रामकता के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तानी गोलीबारी में निर्दोष लोगों की जान गई है।