Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बजट सत्र के लिए पटनायक की पार्टी का प्लान तैयार

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) का रुख थोड़ा आक्रामक है और इसका असर बजट सत्र में पड़ने वाला है. 22 जुलाई से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए बीजेडी का प्लान तैयार है और इससे बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है. नवीन पटनायक शुक्रवार को बीजेडी संसदीय दल के अध्यक्ष चुने गए.

इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई कि बजट सत्र में बीजेडी आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली है. बीजेडी नेताओं का कहना है कि उनका टारेगट बीजेपी का और अधिक आक्रामक तरीके से मुकाबला करना है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बीजेडी के राज्यसभा सांसद सुलाता देव ने कहा कि संसद में ओडिशा की आवाज को आक्रामक तरीके से उठाया जाएगा.