Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नीले ड्रम में मिला पैथोलॉजी संचालक का शव, बेटे पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या को लेकर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में लखनऊ पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि पैथोलॉजी और शराब कारोबारी मानवेंद्र के 21 वर्षीय पुत्र अक्षत सिंह ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पूछताछ के दौरान मानवेंद्र के पुत्र अक्षत ने पिता की हत्या की बात कबूली.

उसने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे किसी बात को लेकर पिता – पुत्र के बीच विवाद हुआ था. गुस्से में अक्षत ने लाइसेंसी राईफल से गोली मारकर पिता मानवेंद्र की हत्या कर दी. सबूत छिपाने के लिए पिता के शव को ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में रखा था. आरोपी पुत्र ने पिता के शव के कई टुकड़े किए. शव के हाथ – पैर को सदरौना इलाके में फेंक दिया. धड़ को घर में नीले ड्रम में आरोपी ने छिपाया था.

मौके पर सीनियर पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की. उसने पुलिस को बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पिता दबाव बनाते थे. सोमवार की सुबह पिता की ब्रेज़ा कार को आरोपी धो रहा था. घर से बदबू आने और घर के अंदर कार धोने पर पड़ोसियों को शक हुआ फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. आरोपी पुत्र अक्षत को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें कि मानवेंद्र की पत्नी की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है.