प्रेम में नाकामी से आहत एक युवक ने बदले की भावना में दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मामला सामने आते ही खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गईं। आजमगढ़ के थाना निजामाबाद क्षेत्र के बक्सपुर निवासी विशाल रंजन एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी शादी जौनपुर में तय हो गई थी। शादी रुकवाने के इरादे से उसने युवती के मंगेतर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किए। पंचायत में माफी मांगने के बाद भी उसने बदले की साजिश रची। आरोप है कि विशाल ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर जौनपुर दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दी। जांच के बाद एटीएस ने थाना सिधारी क्षेत्र से उसे एक किराए के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ जारी है।
आशिकी का जुनून, जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, युवक गिरफ्तार
You may also like
सीएम योगी ने किया ‘भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975’ पुस्तक का विमोचन, आपातकाल के संघर्षों को किया याद.
दीपोत्सव से पहले अयोध्या के होटल और होम स्टे फुल, 2 से 10 नवंबर तक एडवांस बुकिंग.
यूपी में ‘ऑपरेशन सेफ स्पीड’ के तहत 6,777 वाहनों के चालान, 1.38 करोड़ रुपये का जुर्माना.
योगी सरकार में चकबंदी विभाग के 1,544 कर्मचारियों-अधिकारियों को पदोन्नति, खत्म हुआ बैकलॉग.