इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में चाय दुकानदारों ने बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। दूषित पेयजल की वजह से कई लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एहतियातन ये कदम उठाया जा रहा है। चाय के शौकीन लोगों ने बताया कि बोतलबंद पीने के पानी का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के यहां चाय पीना उन्हें ज्यादा सुरक्षित लगता है।
इंदौर जिला प्रशासन ने शनिवार को भागीरथपुरा में एक स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पांच हजार से ज्यादा घरों के इस सर्वेक्षण में 25 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई। अधिकारियों का दावा है कि अब हालात काबू में हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सलाहों का पालन करने की अपील की है।
इंदौर प्रशासन ने अब तक दूषित जल से भागीरथपुरा में छह मौत की पुष्टि की है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें इस बीमारी के प्रकोप से 10 और मरीजों की मौत की जानकारी मिली है। इस सबके इतर स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूषित पानी के कारण छह महीने के बच्चे समेत 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप, मौतों के बाद चाय दुकानों पर बोतलबंद पानी का इस्तेमाल
You may also like
लगातार दो हार के बाद बोले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड.
परिणीति चोपड़ा लेकर आ रही हैं नया चैट शो ‘Mom Talks’, पैरेंटहुड पर होंगी दिल छू लेने वाली बातचीत.
निर्यात पर वैश्विक असर के बीच सरकार सतर्क, 15 अप्रैल को आएंगे स्पष्ट आंकड़े.
गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का आश्वासन, घबराने की जरूरत नहीं.