Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाए कई प्रतिबंध, खाताधारक हुए परेशान

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वीरवार को मुंबई में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए, जिसमें जमाकर्ताओं के पैसे निकालने भी शामिल है। मुंबई में शुक्रवार को बैंक के बाहर कई जमाकर्ता पैसे निकालने के लिए परेशान नजर आए।

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के लेकर रिजर्व बैंक के निर्देश वीरवार को कारोबार बंद होने से लागू हो गए और छह महीने के लिए लागू रहेंगे। 

आरबीआई ने कहा, ''बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि वे जमाकर्ता के बचत बैंक या चालू खातों या किसी बाकी खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे।''  बैंक कर्मचारियों के वेतन, किराए और बिजली के बिल जैसी कुछ जरूरी मदों के संबंध में व्यय कर सकता है।