Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

ICC की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम पर जुर्माना

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में आउट होने के बाद स्टंप्स पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया। बाबर ने आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

इसके अलावा इस 31 साल के बल्लेबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है जिससे 24 महीने की अवधि में बाबर का ये पहला अपराध बन गया। ये घटना रविवार को श्रृंखला के आखिरी एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में हुई जब बाबर ने आउट होने के बाद क्रीज छोड़ने से पहले अपना बल्ला स्टंप्स पर मारा।

मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने आरोप लगाए जबकि आईसीसी के मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अली नकवी ने प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपराध और प्रतिबंध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।’’ लेवल एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।