Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

पाकिस्तानी भालाफेंक अरशद नदीम का इंस्टा अकाउंट भारत में ब्लॉक, जानिए भारत सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक ‘कानूनी अनुरोध’ के कारण भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का ये संदेश मिल रहा है, ‘‘भारत में ये अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद ये फैसला लिया गया।’’ 

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। सरकार ने उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। 

इस हफ्ते की शुरूआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ‘भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने’ के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हालांकि उपलब्ध हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।