सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से ज्यादा होकर 4,306 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,756 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में पीएनबी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 34,447 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 29,383 करोड़ रुपये थी। बैंक ने इस दौरान 29,875 करोड़ रुपये की ब्याज आय दर्ज की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26,355 करोड़ रुपये थी।
बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में सुधार हुआ और यह सितंबर, 2024 के अंत तक कुल ऋण के मुकाबले 4.48 प्रतिशत पर आ गई। ये आंकड़ा एक साल पहले 6.96 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत के 1.47 प्रतिशत से घटकर सितंबर, 2024 के अंत में 0.46 फीसदी रह गया।
दोगुना से ज्यादा बढ़कर 4,306 करोड़ रुपये रहा PNB का मुनाफा
You may also like
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, 5 भाषाओं में सुनाई देगी अरिजीत-श्रेय की आवाज.
वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचेंगे CM योगी, 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात.