Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

PM मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर रविवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के शाश्वत प्रतीक हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के शाश्वत प्रतीक हैं।’’ प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं...।’’ दलाई लामा तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु हैं और दुनिया भर में उनका काफी आदर सम्मान है।