प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं.
प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.