Breaking News

सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता     |  

PM मोदी BJP मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। वे कुछ ही देर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शनिवार को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों में बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सफाया कर दिया। पार्टी ने 26 साल से ज्यादा समय के बाद शहर की सत्ता में वापसी की।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय में पहले ही पहुंच गए।

शनिवार के नतीजे राष्ट्रीय राजधानी की राजनैतिक तस्वीर में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हैं। ये आम आदमी पार्टी के 12 साल के प्रभुत्व के खत्म होने और दिल्ली में बीजेपी की दमदार वापसी के संकेत देते हैं।