प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी कलाकृतियां हमेशा भारत के इतिहास व संस्कृति की शक्तिशाली अभिव्यक्ति के रूप में सराही जाएंगी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री राम सुतार जी के निधन पर गहरा दुख हुआ, वह एक अद्वितीय मूर्तिकार थे, जिन्होंने भारत को केवड़िया में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' समेत कई नायाब कलाकृतियां दीं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुतार की कलाकृतियां हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की शक्तिशाली अभिव्यक्तियां बनी रहेंगी। मोदी ने कहा, “उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है। उनकी कृतियां कलाकारों और आम लोगों को समान रूप से प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार, प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सुतार का बुधवार रात को 100 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के नोएडा में निधन हो गया।
PM मोदी ने मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर जताया शोक
You may also like
भारत के दो और एलपीजी जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकले, 31 मार्च तक पहुंचने की उम्मीद.
ईंधन-एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अपने प्रयास किए तेज, लोगों से की ये अपील.
इंडिगो ने नवी मुंबई से शुरू किए 30 नए रूट, प्रति सप्ताह करेगा 400 से अधिक उड़ानें संचालित.
Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा 'संत संसद 2026' में हुए शामिल, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद.