Breaking News

पीएम मोदी डिग्री विवाद: आप नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी मामले में AAP नेता संजय सिंह को राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है. बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश ट्रायल को प्रभावित करने वाला नहीं है. इस तरह संजय सिंह को अब मानहानि के मुकदमे का सामना करना होगा. ये मामला गुजरात यूनिवर्सिटी ने दायर किया है.