Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

'ग्रैमी' जीतने पर भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन को PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति इतनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं।

टंडन ने एल्बम "त्रिवेणी" के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है। रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण रविवार को लॉस एंजिलिस में आयोजित किया गया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से संगीत के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है!"

उन्होंने कहा, "यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात याद है।"