Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी की ध्यान साधना खत्म

पीएम नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में चल रही 45 घंटे की साधना पूरी कर ली है. पीएम मोदी ने ध्यान साधना पूरी करने बाद यहां पास ही स्थित कवि तिरुवल्लर को नमन भी किया. वह गुरुवार को ठीक तीन बजे ध्यान साधना से बाहर आए. पीएण मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में उसी जगह पर ध्यान लगाया था, जहां स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी. शनिवार सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पीएम मोदी ने तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की थी.