Breaking News

‘24 मार्च को होंगे पार्लियामेंट के लिए चुनाव’, डेनमार्क के प्रधानमंत्री का ऐलान     |   IND vs ZIM T20 WC: चेन्नई में ज‍िम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |  

पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना दिल्ली- मेरठ और एनसीआर के लिए काफी महत्वपूर्ण है. 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ नमो कोरिडोर चालू हो जाएगा. इस कार्य्रकम को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रहीं हैं. खुद सीएम योगी भी इस ऐतिहासिक पल के लिए मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकम को लेकर PMO द्वारा मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम स्थल और आने-जाने के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

सुबह 11:00 - 11:30 बजे: प्रधानमंत्री हिंडन एयरपोर्ट (गाजियाबाद) या सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा मेरठ के शताब्दी नगर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां उनका स्वागत करेंगे.

दोपहर 11:25 - 12:20 बजे: हेलीपैड पर पहुंचने के बाद सुरक्षा जांच और तैयारी. पूरा क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन पर पूर्ण प्रतिबंध.

दोपहर 12:30 बजे: शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर प्रधानमंत्री नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. वे मेरठ साउथ तक मेट्रो में विशेष यात्रा करेंगे, जिसमें बालिकाओं के साथ सफर कर बालिका शिक्षा और सुरक्षा का संदेश देंगे.

दोपहर 12:50 - 1:00 बजे: मेरठ साउथ से सड़क मार्ग से मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल पहुंचेंगे.

दोपहर 1:00 बजे से: विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां वे विकास परियोजनाओं, विकसित भारत अभियान और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर फोकस करेंगे.

दोपहर 2:10 - 2:20 बजे: जनसभा समाप्ति के बाद मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा नई दिल्ली के लिए रवानगी.

नमो भारत ट्रेन का बाकी खंडों का उद्घाटन होगा-इसमें न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ सौड़ से मोदीपुरम. अब यह पूरा 82.15 किमी का कॉरिडोर बन गया. इसके साथ ही मेरठ मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी का रूट है, जिसमें 12 स्टेशन हैं. पीएम मोदी 12,930 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.