Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

प्रधानमंत्री मोदी कटवा, मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर में रैलियों को करेंगे संबोधित

WB Polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियां करेंगे।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में बीजेपी के लिए समर्थन को मजबूत करना है, जहां पार्टी अपनी पैठ और गहरी करने और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।

मार्च के मध्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद मोदी का यह राज्य का तीसरा दौरा होगा। इससे ये भी पता चलता है कि बीजेपी नेतृत्व पार्टी के प्रमुख चुनावी रणक्षेत्रों में से एक पश्चिम बंगाल को कितना महत्व दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन रैलियों को संबोधित किया था।

इन सभाओं में उन्होंने ‘‘औद्योगिक बदहाली’’ और राज्य में ‘‘‘घुसपैठ की समस्या’’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता देकर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार दी। इन सभाओं में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए ‘‘छह सूत्री गारंटी’’ भी पेश की और इसे ममता बनर्जी नीत सरकार के ‘‘पापों’’ के विकल्प के रूप में बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अप्रैल को उत्तर बंगाल के कूचबिहार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। वहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में लगे न्यायिक अधिकारियों के घेराव को तृणमूल पर अपने हमले का मुख्य मुद्दा बनाया था और सत्तारूढ़ दल पर राज्य में ‘‘कानूनहीनता’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

बीजेपी चुनावी विमर्श को घुसपैठ, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा और शासन जैसे मुद्दों की ओर मोड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही, वह बेरोजगारी और राज्य की ‘‘औद्योगिक गिरावट’’ को लेकर भी तृणमूल को निशाने पर ले रही है।