Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी आज जाएंगे असम, होजाई जिले में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पहली रैली लोअर असम के बारपेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में होगी, जहां मोदी मंत्री रंजीत कुमार दास के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मध्य असम के होजाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिलादित्य देव के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी तीसरी और अंतिम रैली अपर असम के डिब्रूगढ़ में राज्य सरकार के मंत्री प्रशांत फुकन के समर्थन में होगी।

यह इस विधानसभा चुनाव में दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री असम में प्रचार करेंगे। इससे पहले उन्होंने एक अप्रैल को गोगामुख और बेहाली में रैलियों को संबोधित किया था और डिब्रूगढ़ में चाय बागान की महिला श्रमिकों से बातचीत की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बुधवार को समाप्त हो जाएगा। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।