Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

नवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने लिखा मां दुर्गा को समर्पित गरबा गीत, सोशल मीडिया पर किया शेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर देवी दुर्गा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा 'गरबा' गीत शेयर किया है। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये नवरात्रि का पावन समय है और लोग अलग-अलग तरीकों से उत्सव मना रहे हैं, जो मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में, यहां आवती कलाय है, एक गरबा जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।

पीएम मोदी ने इस गरबा गीत को गाने और उसे मधुर प्रस्तुति देने के लिए गायक पूर्वा मंत्री को धन्यवाद दिया और उन्हें प्रतिभाशाली उभरती गायिका बताया। गरबा पारंपरिक गुजराती नृत्य है जो खास तौर पर नवरात्रि उत्सव के दौरान किया जाता है।