Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

केरल दौरे पर PM मोदी, पलक्कड में रैली और त्रिशूर में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए रविवार को केरल पहुंचेंगे और पलक्कड में एक रैली और त्रिशूर में एक रोड शो करेंगे। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई बजे पलक्कड के फोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।

रैली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्र के राजग उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दिन में बाद में त्रिशूर जाएंगे जहां उनका एक विशाल रोड शो करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी के त्रिशूर में कुट्टानेल्लुर के हेलीपैड पर उतरने पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री रोड शो करने के लिए स्वराज राउंड जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पलक्कड़ और त्रिशूर में यातायात संबंधी पाबंदियां लगाई गई हैं।