Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलाकात के पलों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

राजस्थान रॉयल्स के सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर धमाल मचा दिया। टेबल टॉपर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में बनाया गया उनका शतक लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी था।