Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नागपुर विस्फोट पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह नागपुर के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए और 18 अन्य मजदूर घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है।

मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’