Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले मौजूदा प्रधानमंत्री और राजनेता बन गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के सबसे सक्रिय और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक अकाउंट्स में शामिल हो गया है। उनकी पोस्ट्स में सरकारी कार्यक्रम, विदेश यात्राएं, युवाओं से संवाद, सांस्कृतिक झलकियां और व्यक्तिगत क्षण शामिल होते हैं, जिससे वे देश और विदेश के लोगों से सीधे जुड़ते हैं।

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सभी नेताओं से आगे हैं। पीएम मोदी के जहां 100 मिलियन+ फॉलोअर्स हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन, Prabowo Subianto के 15 मिलियन, Luiz Inácio Lula da Silva के 14.4 मिलियन, Recep Tayyip Erdoğan के 11.6 मिलियन और Javier Milei के 6.4 मिलियन हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी मोदी के बराबर नहीं पहुंचते। इंस्टाग्राम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। X (पूर्व में Twitter) पर: 106.2 मिलियन फॉलोअर्स, Facebook पर: 54 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़े उनके वैश्विक प्रभाव और डिजिटल पहुंच को दर्शाते हैं, खासकर युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दिखाते हैं।

भारत में भी इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा साफ दिखाई देता है। नरेंद्र मोदी-100 मिलियन+, योगी आदित्यनाथ- 16.1 मिलियन, राहुल गांधी के 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी अन्य भारतीय नेताओं से काफी आगे हैं। इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और डिजिटल रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए वे सीधे लोगों से जुड़ते हैं और यह उनकी मजबूत वैश्विक पहचान का प्रतीक बन चुका है।