Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

बिहार के सहरसा में 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत

बिहार के सहरसा जिले के सरडीहा गांव में 100 से ज्यादा लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, बीमार लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार जैसे लक्षण पाए गए हैं। सहरसा के सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। इनमें एक-दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के बाद ही बीमारी के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।