Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Telangana: उस्मानिया विवि के छात्रावास में परोसे गए भोजन में मिला 'रेजर ब्लेड', छात्रों ने किया प्रदर्शन

उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) के छात्रावास के भोजनालय में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर ‘रेजर ब्लेड’ मिलने पर छात्रों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के प्राधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की। 

न्यू गोदावरी छात्रावास के छात्र मंगलवार रात को भोजन का बर्तन लेकर परिसर में जमा हुए और उन्होंने न्याय की मांग की। उन्होंने मांग की कि ओयू के कुलपति इस मुद्दे पर उनकी चिंताओं का समाधान करें।

छात्रों ने कहा कि छात्रावास के भोजनालय में रात में परोसे गए भोजन में ‘रेजर ब्लेड’ पाया गया था। ओयू के एक अधिकारी ने बुधवार को ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।