Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 पुरुष और 5 महिलाएं गिरफ्तार

नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 3 पुरुष और 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ‘Mazabook’ और ‘Maze Se Jeeto’ जैसे ऐप के जरिए लोगों को ऑनलाइन गैंबलिंग में फंसाकर ठगी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का पूरा कॉलिंग सेटअप ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सेंटर से संचालित किया जा रहा था। इस गिरोह का मास्टरमाइंड सोनल उर्फ अनिरुद्ध (32) बताया जा रहा है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है और बी.कॉम ग्रेजुएट है। आरोपी बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन और जीएसटी के ‘TRENTRAC’ नाम की फर्जी फर्म के जरिए यह रैकेट चला रहा था।

जांच में सामने आया है कि यह ऑनलाइन ठगी नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड तक फैला हुआ था। गिरोह में शामिल गर्व चौहान (21), निवासी अलीगढ़ और अजय सिंह (28), निवासी गाजीपुर कॉलर के तौर पर काम कर रहे थे। ये लोग कॉलिंग गर्ल्स के माध्यम से लोगों को गेम खेलने के लिए प्रेरित करते थे और पहले जीत का लालच देकर भरोसा जीतते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति ज्यादा रकम निवेश करता और जीत की राशि निकालने की मांग करता, उसे तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि ठगी के लिए फर्जी केवाईसी और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 155 फर्जी सिम कार्ड, 50 क्यूआर कोड, 18 मोबाइल फोन, कई बैंकों के खातों की जानकारी और ट्रेडर्स से जुड़ा डेटा बरामद किया है। गिरोह के पास से कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस बड़ी सफलता पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बिसरख पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।