Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

पानी की बूंद-बूंद के लिए जाना पड़ता था कई किलोमीटर दूर

भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. बीच-बीच में नाममात्र के लिए बारिश जरूर हो रही है. लेकिन फिर दोबारा गर्मी हो जा रही है. राजस्थान के अलवर में तो गर्मी के साथ-साथ लोग पानी कि किल्लत से भी जूझ रहे हैं. पानी की किल्लत ऐसी कि एक बुजुर्ग ने इस समस्या का समाधान न मिलने पर सुसाइड ही कर लिया. वह रोजाना दूर-दराज से पानी ला रहे थे ताकि प्यास बुझाई जा सके. लेकिन जब पानी ढोते-ढोते वह परेशान हो गए तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया.